Connect with us

खबर सक्ती ...

केरल में सक्ती निवासी की हत्या पर डॉ. चरणदास महंत की त्वरित पहल, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा ..

Published

on

जनता के सजग प्रहरी डॉ. महंत, छत्तीसगढ़ के हर दुख-सुख में निभा रहे जिम्मेदारी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को प्रदेश की जनता का सजग प्रहरी माना जाता है। वे राज्य में घटने वाली प्रत्येक घटना पर पैनी नजर रखते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण जिला सक्ती के हसौद क्षेत्र अंतर्गत करही निवासी रामनारायण की दुखद घटना में देखने को मिला, जब केरल में उन्हें बांग्लादेशी समझकर मारपीट की गई और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. चरणदास महंत ने त्वरित संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए। डॉ. महंत के प्रयासों से प्रशासन द्वारा मृतक रामनारायण का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जिससे परिजनों को अंतिम संस्कार में कोई कठिनाई न हो।

डॉ. चरणदास महंत की पहल पर पीड़ित परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तथा केरल सरकार की ओर से आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता (मुआवजा) की घोषणा कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम में क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू ने भी डॉ. महंत के साथ खड़े रहकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया।

डॉ. चरणदास महंत का यह मानवीय और संवेदनशील कदम एक बार फिर साबित करता है कि वे केवल विपक्ष के नेता ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज हैं। जिस प्रकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अनेक जनसेवी कार्यों को बिना प्रचार के करते हैं, उसी प्रकार डॉ. महंत भी मीडिया की सुर्खियों से दूर रहकर जनहित में कार्य करते हैं।

जिला सक्ती ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की पीड़ा और समस्याओं को अपना समझकर समाधान की दिशा में कार्य करना डॉ. चरणदास महंत की पहचान बन चुकी है। उनके इस प्रयास की सर्वत्र सराहना हो रही है और पीड़ित परिवार ने भी उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending