Connect with us

खबर सक्ती ...

सड़े चावल की सप्लाई पर बवाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग ..

Published

on

बदबूदार चावल पहुँचा मध्यान्ह भोजन तक, गरीबों के स्वास्थ्य से गंभीर खिलवाड़ ,

गिरधर जायसवाल ने खाद्य विभाग और राइस मिलरों पर साधा निशाना ..

सक्ती, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को वितरित किए जा रहे सड़े और गुणवत्ता विहीन चावल का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विगत कई महीनों से उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को बदबूदार और खाने योग्य न होने वाला चावल दिए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। इस गंभीर मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कलेक्टर कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि सरकार भोजन का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क अथवा अत्यंत कम दर पर चावल उपलब्ध कराती है, लेकिन जिले में खाद्य विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के चलते वही गरीब परिवार सड़ा चावल खाने को मजबूर हैं। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि सीधे तौर पर आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम गठित कर जांच कराई थी। जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई और यह पुष्टि हुई कि कई पीडीएस दुकानों पर वास्तव में सड़ा चावल सप्लाई किया गया। इसके बावजूद अब तक न तो जिम्मेदार अधिकारियों पर और न ही चावल की सप्लाई करने वाले राइस मिलरों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है, जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

गिरधर जायसवाल ने सवाल उठाया कि चावल की गुणवत्ता जांच के बाद ही उसे खाने योग्य प्रमाणित कर पीडीएस दुकानों तक पहुंचाया जाता है, फिर आखिर किस दबाव में सड़े चावल को खाने योग्य घोषित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग ने अपनी नाकामी और मिलीभगत को छुपाने के लिए गलत प्रमाण पत्र जारी किए।

जांच के दौरान एसडीएम द्वारा गठित टीम में शामिल तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर प्राथमिक शालाओं और पीडीएस दुकानों की स्थिति का जायजा लिया। वार्ड क्रमांक 1 की प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए उठाए गए चावल को जांच में खाने योग्य नहीं पाया गया। स्वयं प्रधानाचार्य ने पंचनामा तैयार कर कलेक्टर को लिखित शिकायत दी। इसके अलावा नायब तहसीलदार जागृति के नेतृत्व में जांच टीम ने स्कूल पहुंचकर मध्यान्ह भोजन में पक रहे चावल का निरीक्षण किया, जहां दुर्गंधयुक्त और पाखंड लगे चावल पाए गए।

इन तथ्यों से स्पष्ट है कि सड़ा चावल न केवल पीडीएस के माध्यम से हितग्राहियों को, बल्कि स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में भी वितरित किया गया। गिरधर जायसवाल ने आरोप लगाया कि यह सब खाद्य विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार आम बात हो गई है, लेकिन आम जनता के जीवन से जुड़ा यह मामला घोर लापरवाही और अमानवीय कृत्य है।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और राइस मिलरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश मिले।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending