Connect with us

खबर रायगढ़

पचमढ़ी में स्काउट-गाइड का साहसिक शिविर, सीखेंगे पर्वतारोहण व एडवेंचर कौशल ..

Published

on

रायगढ़ से 40 सदस्यीय दल पचमढ़ी रवाना, ट्रैकिंग व रॉक क्लाइंबिंग का मिलेगा प्रशिक्षण ..

रायगढ़, पचमढ़ी में आयोजित होने वाले विशेष साहसिक शिविर में जिले के स्काउट-गाइड बच्चों को पर्वतारोहण और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर 30 मार्च से 4 अप्रैल तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है।

जिला संघ रायगढ़ के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त अरुण कातोरे, जिला आयुक्त डॉ. के. व्ही. राव तथा जिला सचिव विकास कुमार तिवारी के निर्देशानुसार 40 सदस्यीय दल पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ। इस दल का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रामाधार चौधरी, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) अनामिका सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) जितेंद्र डनसेना तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरोजनी यादव कर रहे हैं।

दल में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 18 स्काउट/रोवर, 18 गाइड/रेंजर और 4 प्रभारी शामिल हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को जटाशंकर, पांडव गुफा, बी फॉल सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर ट्रैकिंग कराई जाएगी।

इसके साथ ही रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, राइफल शूटिंग, हॉर्स राइडिंग, रैपलिंग, स्काई साइक्लिंग, चिमनी क्लाइंबिंग, टायर वॉल, रशियन वॉल और विभिन्न प्रकार के ब्रिज क्रॉसिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, समूह में कार्य करने की भावना, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है। यह प्रशिक्षण शिविर स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending