Connect with us

खबर बिलासपुर

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

Published

on

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश ..

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर अनुविभाग एवं बेलतरा तहसील के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित सीमांकन एवं बटांकन प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, एसडीएम मनीष साहू सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमांकन एवं बटांकन के सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई प्रकरण अब भी ऑफलाइन लंबित हैं, जिन्हें तत्काल ऑनलाइन दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूर्ण किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि केवल बिलासपुर अनुविभाग में ही करीब 2 हजार सीमांकन प्रकरण लंबित हैं, जो औसत से अधिक हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विशेष समीक्षा बैठक आयोजित कर तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अतिरिक्त टीमों का गठन करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व सेवाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने प्रकरणवार कार्ययोजना बनाकर उसकी सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर8 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर9 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..9 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिले में 488.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 640.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 1 जून 2026 से 25 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 488.9...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती मे संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान व हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न ..

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश, बूथ स्तर तक चलेंगे विशेष अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending