Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

चांपा में परशुराम जयंती व उपनयन संस्कार की तैयारी तेज, 19-20 अप्रैल को होंगे भव्य आयोजन ..

Published

on

ब्राह्मण समाज जुटा आयोजन में, परशुराम जयंती व उपनयन संस्कार हेतु जिम्मेदारियां तय ..

जांजगीर-चांपा, ब्राह्मण समाज चांपा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती एवं उपनयन संस्कार कार्यक्रम की तैयारियां इस वर्ष भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आयोजन के 29 वर्षों की सफल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी 19 एवं 20 अप्रैल को भगवान परशुराम भवन, चांपा में कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न होगा।

29 मार्च को आयोजित बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए और आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। उपनयन संस्कार के लिए प्रारंभिक रूप से 9 बटुकों का पंजीयन भी शुरू कर दिया गया है।

बैठक में कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र तिवारी एवं महेंद्र तिवारी को दी गई है, जबकि आवास व्यवस्था संजय दुबे, संजय तिवारी एवं योगेश पाठक संभालेंगे। टेंट एवं माइक व्यवस्था की जिम्मेदारी योगेश पाठक और शैलेंद्र तिवारी को सौंपी गई है।

उपनयन पूजन के लिए पदमेश शर्मा, पवन पाठक, दिनेश दुबे एवं राजेश पाठक को प्रभारी बनाया गया है। पेयजल व्यवस्था योगेंद्र तिवारी, अवनिंद दुबे एवं बसंत दुबे के जिम्मे रहेगी। पंजीयन (रिसेप्शन) की जिम्मेदारी भृगुनंदन शर्मा, प्रशांत तिवारी, बसंत चतुर्वेदी एवं संजय पाठक को दी गई है।

शोभायात्रा, कीर्तन मंडली एवं झांकी व्यवस्था का दायित्व राजेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय एवं शशांक तिवारी निभाएंगे, जबकि चौक में महाआरती का दायित्व अरुण उपाध्याय, मयंक उपाध्याय एवं सिद्धार्थ पाठक को सौंपा गया है। स्टोर प्रबंधन लीलेश्वर तिवारी एवं मोहन द्विवेदी के जिम्मे रहेगा। अतिथि स्वागत की जिम्मेदारी बजरंग शर्मा एवं आशीष तिवारी को दी गई है, वहीं सम्मान समारोह का संचालन बसंत चतुर्वेदी एवं राजेंद्र तिवारी करेंगे।

मंडप सजावट एवं अष्ट विप्र भोजन की जिम्मेदारी ब्राह्मण महिला समिति चांपा को सौंपी गई है।

समाज द्वारा आगामी समीक्षा बैठक 5 अप्रैल, रविवार को शाम 7 बजे परशुराम भवन में आयोजित की जाएगी। इसमें महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित सभी सदस्यों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए चांपा नगर एवं आसपास क्षेत्रों के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से जिम्मेदारी निभाने एवं सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending