खबर जांजगीर-चांपा ..
चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल ..
जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरोपी जमानत मिलने के बाद न्यायालय द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एएसआई राजटलाल यदु एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी द्वारा मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटी चंद्रशेखर आजाद पिता मोहिनी आजाद निवासी पुटपूरा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खोखरा भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में एएसआई राजटलाल यदु एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login