खबर सक्ती ...
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: लालमाटी में 50 ट्रिप अवैध रेत भंडारण पकड़ा गया ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तहसील हसौद के ग्राम लालमाटी में अवैध रूप से भंडारित रेत पर बड़ी कार्रवाई की गई।
राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान लगभग 40 से 50 ट्रिप (ट्रैक्टर-ट्रॉली) रेत का अवैध भंडारण पाया। टीम ने नियमानुसार पूरी रेत को जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login