Connect with us

खबर सक्ती ...

लवेस्की पब्लिक स्कूल सिंगनसरा में वार्षिकोत्सव की धूम, डीईओ डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी रहीं मुख्य अतिथि ..

Published

on

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध, संस्कारित शिक्षा पर दिया गया जोर ..

सक्ती, जिला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगनसरा स्थित लवेस्की पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी रहीं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव को विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को निखारने का मंच बताते हुए मुख्य अतिथि डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थित विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय हैं और ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कारित शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है, जबकि संस्कारविहीन शिक्षा समाज को पतन की ओर ले जाती है। ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल सकरेली (बा) के संचालक दुलीचंद साहू ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अल्प समय में लवेस्की पब्लिक स्कूल ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने का सराहनीय प्रयास किया है।

जिला पत्रकार संघ के सचिव महेंद्र बरेठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और अभिभावकों को भी अपने बच्चों की क्षमताओं को समझने का अवसर प्राप्त होता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के करकमलों से मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का तिलक-चंदन एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय संचालक सरोज दास महंत ने अपनी सुपुत्री का जन्मदिन भी मनाया तथा सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य राकेश यादव, पुरुषोत्तम श्रीवास, ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर28 मिनट ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर55 मिनट ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending