Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, सक्ती–जैजैपुर में सैकड़ों बोरी धान जब्त ..

Published

on

समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान बड़ी कार्यवाही, राजस्व व मंडी विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ों बोरियों में अवैध धान जब्त किया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती अरुण कुमार सोम के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पोरथा में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पोरथा निवासी मुकेश राठौर के पास से लगभग 400 बोरी धान (कुल 150 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में तहसीलदार सक्ती विद्याभूषण साव, मंडी निरीक्षक ओम गोड, मंडी सचिव प्रेम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसीलदार जैजैपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने 11 जनवरी 2026 को तड़के सुबह बड़ी कार्यवाही की। ग्राम खुरानी एवं दतौद क्षेत्र में एक ट्रेक्टर एवं एक मासदा वाहन में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए कुल 300 बोरी धान (प्रत्येक वाहन में 150-150 बोरी) पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञा पत्र, मंडी रसीद, टोकन अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

टीम द्वारा दोनों वाहनों को अवैध धान परिवहन के आरोप में जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त ट्रेक्टर एवं मासदा वाहन को चौकी जैजैपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

इस कार्रवाई में तहसीलदार जैजैपुर, पटवारी, वरिष्ठ सचिव मंडी, मंडी उपनिरीक्षक, थाना प्रभारी जैजैपुर, पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending