Connect with us

खबर सक्ती ...

बसंत पंचमी पर ग्राम पंचायत सकरेली कलां विद्यालय में सरस्वती पूजा, शिक्षा, संस्कार और सम्मान का भव्य संगम ..

Published

on

ग्राम के टॉप टेन विद्यार्थियों के लिए 21+51 हजार रुपये की घोषणा से बढ़ा उत्साह, बालिकाओं ने मारी बाजी ,

सम्मान, संस्कृति और संकल्प का संदेश: ग्राम पंचायत सकरेली कलां में प्रेरणादायक शैक्षणिक आयोजन ..

सक्ती, नगर के समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भी यादगार रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ किया गया। विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने मां वीणादायनी से ज्ञान, बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सामूहिक नृत्य ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा का संचार किया।

इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि तब सामने आई, जब शाला के वरिष्ठ शिक्षक रामचन्द्र देवांगन ने ग्राम पंचायत सकरेली कलां से टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को अपनी ओर से 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा का विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोशन लाल पटेल द्वारा भी टॉप टेन में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की जा चुकी है। इन दोनों घोषणाओं से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना का संचार होना स्वाभाविक है।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं से तनीषा, आकांक्षा, सरस्वती, शीतल, मधु, सुहानी, सुष्मिता, कुमकुम तथा कक्षा बारहवीं से नम्रता, आरती, हेमलता, संध्या, सुमित्रा और हेमा को सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि सभी पुरस्कृत विद्यार्थी छात्राएं थीं, जो क्षेत्र में बालिका शिक्षा की सशक्त स्थिति और उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विद्यार्थियों से अभी से लक्ष्य निर्धारित कर टॉप टेन में स्थान बनाने की तैयारी प्रारंभ करने का आह्वान किया तथा बेहतर अंक अर्जित करने के उपयोगी सुझाव भी दिए। वहीं वरिष्ठ शिक्षक रामचन्द्र देवांगन ने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत साहू, पवन साहू, डमरूधर साहू, नवीन पटेल, सरपंच जगन्नाथ सिदार तथा वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शाला के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे एक प्रेरणादायक और स्मरणीय आयोजन बना दिया। यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए सफलता की मजबूत नींव सिद्ध होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending