Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिला बनने का मिला लाभ, रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज हुआ शुरू ..

Published

on

गोंडवाना एक्सप्रेस ठहराव पर डॉ. चरणदास महन्त को नागरिकों का आभार – गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, रेलवे स्टेशन सक्ती में गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्रवासियों को रायपुर, नागपुर, भोपाल एवं दिल्ली की सीधी रेल सुविधा मिलने लगी है। लंबे अरसे के संघर्ष के बाद मिली इस उपलब्धि पर सक्ती के नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसके लिए जनप्रतिनिधियों के योगदान को सराहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने इस अवसर पर सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की भी प्रशंसा की।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सक्ती को जिला बनाने की मांग लगातार उठती रही। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रतिनिधि मंडल द्वारा कई बार प्रयास किए गए और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सक्ती में चुनावी सभा के दौरान जिला बनाए जाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन तीसरी बार सरकार बनने के बावजूद सक्ती को जिला नहीं बनाया गया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में डॉ. चरणदास महन्त के विधायक बनने और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सक्ती को जिला बनाया गया। जिला बनने के कारण ही सक्ती रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव संभव हो सका। यदि सक्ती जिला नहीं बनता तो यह सुविधा भी नहीं मिलती।

गिरधर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि सांसद इस प्रक्रिया में निमित्त मात्र हैं, जबकि वास्तविक और निर्णायक योगदान डॉ. चरणदास महन्त का रहा है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव से सक्ती सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending