Connect with us

खबर सक्ती ...

वीर हेमू कालाणी की पुण्यतिथि पर सक्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

Published

on

भारतीय सिंधु सभा व सिंधी पंचायत ने गुरुद्वारा भवन में अर्पित किए श्रद्धा सुमन ..

सक्ती, नगर के गुरुद्वारा भवन सक्ती में 21 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर बलिदानी वीर हेमू कालाणी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा इकाई सक्ती एवं पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों ने वीर हेमू कालाणी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय सिंधु सभा युवा इकाई सक्ती के अध्यक्ष सुरेश कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर हेमू कालाणी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान सेनानी थे, जिन्होंने अल्पायु में ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की अनुपम मिसाल है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा इकाई सक्ती के अध्यक्ष हरिराम रोचलानी ने कहा कि वीर हेमू कालाणी का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उपाध्यक्ष कन्हैया अठवानी, सचिव प्रवीण क्षत्री एवं कोषाध्यक्ष तोलाराम धमवानी ने भी उनके जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत सक्ती के अध्यक्ष चुहण मल जैस्वानी, युवा इकाई अध्यक्ष सुरेश कृपलानी तथा सम्मानीय सदस्य अनिल ठारवानी सहित भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर हेमू कालाणी के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending