Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा सरकार के बजट से गांव, गरीब और किसान को कोई फायदा नहीं – गिरधर जायसवाल ..

Published

on

सक्ती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्तुत बजट को राज्य के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “झुनझुना बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान और बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता।

जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट में लच्छेदार भाषण तो दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर आम लोगों को राहत देने वाली ठोस घोषणाएं नहीं कीं। उन्होंने कहा कि “भाषणों से गरीबों का पेट नहीं भरता। गरीबों को काम चाहिए और बेरोजगार युवाओं को रोजगार चाहिए, लेकिन बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता।”

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली वर्ष की कई घोषणाएं अब तक अधूरी हैं और सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। ऐसे में नए बजट की घोषणाओं पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। जायसवाल के अनुसार, यदि गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार इसी तरह धीमी रही तो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा रह जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रभावी प्रावधान किए जाने चाहिए थे, लेकिन बजट में इन वर्गों के लिए ठोस पहल का अभाव दिखता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह बजट की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए पारदर्शी और समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending