Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम से उद्यमियों को मिली नई दिशा ..

Published

on

सक्ती, जिले के मालखरौदा एवं जैजैपुर विकासखंडों में कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL) द्वारा राम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन क्रमशः 23 एवं 27 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों एवं संभावित उद्यमियों को एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को राम्प (RAMP) योजना का विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे न केवल उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उद्योग स्थापना, भूमि आवंटन, अधोसंरचना विकास तथा विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से उद्यमियों को व्यापक सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (DIC) के जरिए एमएसएमई इकाइयों को पंजीयन, अनुदान, ऋण सुविधा और प्रशिक्षण संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में एमएसएमई पंजीकरण की प्रक्रिया, शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके तथा उद्योग स्थापना से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

दोनों विकासखंडों से बड़ी संख्या में उद्यमियों, नवोदित उद्यमियों एवं इच्छुक युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जिले में उद्यमिता विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending