Connect with us

खबर सक्ती ...

ईद-उल-फितर पर सक्ती में दिखा भाईचारे का अनोखा संगम, ईदगाह में उमड़ी हजारों की भीड़ ..

Published

on

नमाज, दुआ और गले मिलकर बांटी खुशियां— सक्ती में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-फितर ..

सक्ती, नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समाज ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद-उल-फितर पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार सुबह कंचनपुर स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए, जहां प्रातः 9:30 बजे जामा मस्जिद के मौलाना पेश इमाम मोहम्मद सैफुल्लाह मिस्बाही ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई।

नमाज से पूर्व मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह मिस्बाही ने अपने संबोधन में हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम मानवता, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने, भूखों को भोजन कराने और समाज में अमन-चैन बनाए रखने का आह्वान किया।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा और खुशियां साझा कीं। ईदगाह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों ने नगर की सुख-समृद्धि और शांति के लिए दुआ मांगी।

इस अवसर पर हाजी तय्यब अली, महबूब खान, हाजी जायसी साहब, हाजी नबी साहब, हाजी मुनव्वर खान, हाजी शकील भाई, हाजी गनी भाई, हाजी वाहिद भाई, असलम भाई, फारुख खान, सफीक भाई, काजी भाई, रियाजुद्दीन, कलीम भाई, जमीर खान, रईस भाई, जफर खान, यासीन अली, हबीब खान, हुसैन भाई, गुलाम भाई, जमाल भाई, मोहम्मद अजलाल, रज्जब अली, शम्स तबरेज खान, अयाज खान, कामिल खान, नौशाद खान, शमशाद खान, इकबाल खान, वसीम खान, समद खान, सेठी नासिर भाई, शकील खान, इब्राहिम खान, मजीद खान, शेख नजीर, रिजवान खान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

पर्व के दौरान प्रशासन की ओर से नगर निरीक्षक लखन पटेल द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending