Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, मुख्यालय में निवास अनिवार्य — कलेक्टर महोबे ..

Published

on

अवैध प्लाटिंग पर सख्ती के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी पटवारी, राजस्व निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें। बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आम जनता को समय पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे 09 मार्च से 30 मार्च 2026 तक के राजस्व पखवाड़ा एवं जनसमस्या निवारण शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और त्रुटियों का शीघ्र सुधार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, आरबीसी 6-4, त्रुटि सुधार, नक्शा बंटांकन एवं रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, आर.के. तंबोली सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending