Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व क्षय दिवस पर सक्ती में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ ..

Published

on

टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों का सम्मान, पोषण किट वितरण के साथ अभियान को मिली गति ..

सक्ती, जिला सक्ती में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 24 मार्च को एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB: Led by Country, Powered by People” अर्थात “सामूहिक नेतृत्व एवं प्रयास से टीबी को समाप्त किया जा सकता है” निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2023 एवं 2024 में टीबी मुक्त घोषित पंचायतों के सरपंचों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने वेदांता पावर प्लांट के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की।

अधिकारियों ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान के दूसरे चरण) का शुभारम्भ भी किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, स्टेट पीएमटीबीएम कंसलटेंट दीक्षा पूरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर, एसटीएलएस संजय बंजारे, डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, जिला आयुष्मान समन्वयक सलमान, एसटीएस मीना मरकाम, टीबी मितान ओम प्रकाश धीरहे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending