Connect with us

ख़बर रायपुर

AIIMS रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज – सांसद फूलोदेवी नेताम ..

Published

on

एम्स में बेड का अभाव, गंभीर मरीजों को मेकाहारा अस्पताल भेजने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल ..

रायपुर, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद, सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान सांसद फूलोदेवी नेताम ने AIIMS रायपुर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संस्थान में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की भारी कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद नेताम ने सदन को बताया कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को कई बार भर्ती के समय बेड उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। ऐसी स्थिति में मरीजों को अन्य अस्पतालों, विशेषकर मेकाहारा अस्पताल भेजा जाता है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख संस्थानों में शामिल एम्स रायपुर की यह स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि एम्स रायपुर में चिकित्सकों के कुल 305 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 190 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। यानी 115 पद रिक्त हैं। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में डॉक्टरों की कमी सबसे अधिक है, जिसका सीधा असर गंभीर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है।

सांसद ने यह भी जानकारी दी कि नर्सिंग, तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ के कुल 3,884 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 2,387 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 1,497 पद खाली हैं। स्टाफ की कमी के कारण ओपीडी में लंबी कतारें, ऑपरेशन में देरी और जांच प्रक्रियाओं में विलंब आम बात हो गई है।

फूलोदेवी नेताम ने केंद्र सरकार से मांग की कि एम्स रायपुर में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending