Connect with us

खबर बिलासपुर

बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी ..

Published

on

बिलासपुर, जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज देर रात बर्ड फ्लू से प्रभावित कोनी क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और मौके पर मौजूद स्वास्थ्य, पशुपालन एवं नगर निगम की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए। साथ ही संक्रमित पोल्ट्री एवं पक्षियों के सैंपलिंग, किलिंग (कुलिंग) एवं सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित की जाए। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाते हुए सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाए तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए। पशुपालन विभाग को पोल्ट्री फार्मों की सतत निगरानी और आवश्यक प्रतिबंध लागू करने के लिए कहा गया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए और अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण रखते हुए लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना भी जरूरी है। नगर निगम को क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending