Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती: अमीर चंद अग्रवाल बने नगर महामंत्री, कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार ..

Published

on

डॉ. चरणदास महंत के करीबी भूरू अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती ..

सक्ती, नगर कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार नई नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता और कट्टर महंत समर्थक अमीर चंद अग्रवाल (भूरू) को नगर कांग्रेस कमेटी का नगर महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

अमीर चंद अग्रवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का करीबी माना जाता है। राजनीतिक गलियारों में उनकी इस नियुक्ति को डॉ. महंत के प्रभाव और भूरू अग्रवाल की संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम बताया जा रहा है। लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित रहे भूरू अग्रवाल की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की खबर सामने आते ही सक्ती नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके निवास और कांग्रेस कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों का कहना है कि भूरू अग्रवाल के नेतृत्व में नगर कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।

नवनियुक्त नगर महामंत्री अमीर चंद अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे कार्यकर्ताओं को एकजुट कर नगर में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भूरू अग्रवाल की यह नियुक्ति आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर की गई एक रणनीतिक पहल है, जिससे नगर कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनाधार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending