Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

Published

on

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त ..

सक्ती, क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम बेलादुला में जुआ फड़ पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया, जबकि दर्जन से अधिक जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा लगातार अवैध जुआ संचालन की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आती रही। हालांकि, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को थाना जैजैपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कामता चन्द्रा (43 वर्ष) निवासी बेलादुला, रमेश कुमार भारद्वाज (42 वर्ष) निवासी कुटराबोड़ एवं फलिन्द्र कुमार चन्द्रा (55 वर्ष) निवासी ओड़ेकेरा को 52 पत्ती ताश से ‘काटपत्ती’ जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 4980 रुपए नगद, ताश पत्ती, प्लास्टिक बोरी फट्टी एवं दो मोटरसाइकिल (बजाज प्लेटिना CG 11 AM 3664 व हीरो पैशन प्रो CG 11 CK 4170) जप्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 96/2026 दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद जुर्म जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

तथा जमानत मुचलके पर रिहा करने के बाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा ने साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तहसील न्यायालय जैजैपुर में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending