Connect with us

खबर पाली

पाली के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केंद्रीय परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न ..

Published

on

केंद्राध्यक्ष अशोक मेश्राम के निर्देशन में सफल आयोजन, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में केंद्रीय कृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षा 2026 का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्राध्यक्ष अशोक मेश्राम के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गंभीरता देखने को मिली, वहीं व्यवस्थाएं भी संतोषजनक रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू के मार्गदर्शन तथा परीक्षा प्रमुख योगेश बैसवाड़े और सियाराम डिक्सेना के सहयोग से परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में पूर्ण हो सकी।

परीक्षा समाप्ति के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा केंद्राध्यक्ष अशोक मेश्राम का श्रीफल, साल एवं पेन-डायरी भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

केंद्राध्यक्ष मेश्राम ने भी विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी के समन्वय और सहयोग से ही परीक्षा का सफल आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending