Connect with us

खबर सक्ती ...

पतेरापाली कलां में कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ, 14 अप्रैल तक धार्मिक आयोजन ..

Published

on

श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी, मानस गायन व रंगोली प्रतियोगिता से सजेगा नवधा रामायण महोत्सव ..

सक्ती, निकटस्थ ग्राम पतेरापाली कलां (तुर्रीधाम) में 6 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवान्हिक नवधा रामायण का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन वर्ष 1991 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों की गहरी आस्था देखने को मिलती है।

कार्यक्रम की शुरुआत नवधा चौक से निकली कलश यात्रा से हुई, जो तुर्रीधाम स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से वरुण देव एवं गंगा पूजन के पश्चात भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात जल लेकर श्रद्धालु पुनः नवधा चौक पहुंचे, जहां वेदी पूजन एवं अखण्ड ज्योति प्रज्वलन किया गया। इसके बाद भगवान विष्णु, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं रामदरबार का पूजन-अर्चन कर आरती की गई। रात्रि 9 बजकर 31 मिनट पर अखण्ड नवान्हिक नवधा रामायण का विधिवत शुभारंभ हुआ।

यह आयोजन 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। समापन अवसर पर रात्रि में मानस गायन प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित होगा, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹10,001 सहित कुल 12 स्थानों तक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कलश यात्रा में गांव की महिलाओं, बालिकाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 700 श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

आगामी 15 अप्रैल 2026 को हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित चंद्र प्रकाश तिवारी द्वारा किया जा रहा है, जबकि बैगा रामू सिदार उनका सहयोग कर रहे हैं। आयोजन की सफलता के लिए समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending