Connect with us

ख़बर रायपुर

राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर बसाने की मांग तेज ..

Published

on

ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर एकजुटता, चैंबर का मिला समर्थन; शहर में जाम से राहत के लिए उठी बड़ी मांग ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशेष बैठक में संगठन के सुदृढ़ भविष्य और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिए गए। 30 मार्च को आयोजित बैठक में अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने दायित्व स्वीकार किए। अध्यक्ष चोपड़ा ने संगठन को मजबूती, पारदर्शिता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी से मुलाकात की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि चैंबर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनकी जायज मांगों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

बैठक में शहर में बढ़ती आबादी और लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई। चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी, एसोसिएशन अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा, महामंत्री विशाल ककलानी और नीरज बंसल ने एक स्वर में मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर के बाहर एक आधुनिक ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ विकसित किया जाए। उनका कहना है कि इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को भी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है –

संरक्षक: बनारसी लाल पांडेय, पवन कुमार अग्रवाल, संजय बागड़ी अध्यक्ष: स्वरूप चोपड़ा कार्यकारी अध्यक्ष: रोशन शर्मा महामंत्री: विशाल ककलानी, नीरज बंसल उपाध्यक्ष: पिंटू सिंह, सिद्धार्थ भल्ला सचिव: रूपक चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष: उमेश वर्मा मीडिया प्रभारी: अंकित संचेती, विकास अग्रवाल कार्यकारी सदस्य: चेरियान चेरियान (राजू), दुर्गेश नाहटा, अजय गर्ग, अंशू अग्रवाल, पिंकेश जैन, मनीष सिंह, प्रदीप साहू, रोहित कुक्षेत्री, देवेंद्र खेतान, आलोक पांडेय, बल्लू भैया, हरीश पंजवानी।

बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और ट्रांसपोर्टरों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़35 मिनट ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending