Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती वेदांता प्लांट ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 10, दो दर्जन से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर ..

Published

on

बॉयलर धमाके से दहला सक्ती: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सख्त, कलेक्टर–एसपी को दिए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश ,

सिंघीतराई हादसे पर उबाल: गेट पर विरोध, भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 3 से 10 तक पहुंच गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसा इतना भयावह था कि प्लांट परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम उठे और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वर्तमान में घायलों का इलाज रायगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत चिंताजनक बताया है। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए सक्ती कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने, मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “श्रमिकों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

इधर, घटना के बाद प्लांट गेट के बाहर मजदूरों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीम घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गई थी और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्लांट प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

फिलहाल, प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने और घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जबकि पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending