Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में जैजैपुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

आबकारी विभाग की दबिश: घर से महुआ शराब जब्त, कारोबारी पहुंचा जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अप्रैल 2026 को आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बाराद्वार अंतर्गत वार्ड नंबर 20 रायपुरा भाटापारा में एक व्यक्ति अपने घर में महुआ शराब को अवैध रूप से विक्रय हेतु संग्रहित कर रखा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की।

जांच के दौरान आरोपी छोटेलाल कुर्रे (41 वर्ष), पिता चंदुआ राम के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से दो प्लास्टिक पन्नियों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। यह शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई थी। आबकारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत सहित आबकारी स्टाफ कमलेश और बसंती बाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending