Connect with us

खबर सक्ती ...

अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 15 दिन में सुधार नहीं तो विद्युत कार्यालय का घेराव ..

Published

on

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का ज्ञापन, ‘सुशासन’ पर सवाल—बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्र में नहीं ..

सक्ती, क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग के उप संभाग प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, ऐसे में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने बताया कि पूर्व में इस संबंध में मौखिक शिकायत भी की गई थी, जिस पर विभाग की ओर से ‘लोड सेटिंग’ का हवाला देते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

अर्जुन राठौर ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गई और विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं क्षेत्रवासी मिलकर विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस दौरान राठौर ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार ‘सुशासन’ का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली और पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान फागुलाल अजगल्ले, सूरज खूंटे, भगत खांडे, पिंकेश खूंटे, गिरधारी रातरे, रमेश कर्ष और संतोष सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending