Connect with us

खबर सक्ती ...

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चंद्रपुर पुलिस ने चंद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपुर जितेन्द्र कोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 1 जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा चालकों से रेत उत्खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया।

जब्त वाहनों का विवरण –

जेसीबी: OD 17 AB 2434।
ट्रैक्टर: CG 13 BD 9964।
ट्रैक्टर: CG 11 BD 3353।
ट्रैक्टर: CG 13 BG 8337।
ट्रैक्टर: CG 13 BD 2253।

चंद्रपुर पुलिस ने इस मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़1 घंटा ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending