Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समाजसेवी मोहम्मद नफीस कुरैशी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने स्टेशन रोड क्षेत्र के निवासी एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी साहब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का 29 अप्रैल 2026, बुधवार को निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरे शहर में शोक का माहौल है। अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे और हर वर्ग के लोगों के बीच सम्मानित थे।

स्वर्गीय जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी साहब नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरैशी के बड़े भाई थे तथा नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक हाजी स्वर्गीय डॉ. एम.एच. कुरैशी के बड़े सुपुत्र थे। वे समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, जिसके चलते उन्होंने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।

इस दुखद अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि स्व. मोहम्मद नफीस कुरैशी का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इस दौरान शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने भी उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। सभी ने दिवंगत के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

डॉ. महंत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...47 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending