Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार 2026: लहंगा शिविर में 296 आवेदन, 123 का मौके पर समाधान ..

Published

on

सरकार पहुँची गांव के द्वार: लहंगा शिविर में जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण ,

20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को राहत: जनसमस्या समाधान शिविर में त्वरित निराकरण और योजनाओं का लाभ ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम लहंगा स्थित भाटापारा उद्यान में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर में जनपद पंचायत सक्ती क्लस्टर के 20 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर के दौरान कुल 296 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 123 का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 173 आवेदनों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ भेजते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रशासन को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्य कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने बताया कि यह अभियान “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा पर आधारित है, जिसके तहत प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनता और उनका समाधान करता है। साथ ही, योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। इसके अलावा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड तथा बिहान समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु चेक वितरित किए गए।

स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

शिविर में महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, राजस्व, खाद्य, श्रम, लोक निर्माण, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रितु ऋषिराय, सभापति श्रीमती गुलेश्वरी कंवर, उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, सरपंच श्रीमती मदीना जटवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending