Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू निलंबित: शिकायतों की जांच में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता उजागर ..

Published

on

ग्रामीणों की शिकायतों पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन की बड़ी कार्रवाई: आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिव पर गिरी निलंबन की गाज ..

सक्ती, जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण द्वारा की गई शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

जांच में सामने आया कि तत्कालीन सचिव ने शासकीय कार्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता बरती। साथ ही अधिकारियों को जांच में सहयोग नहीं किया गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की भी पुष्टि हुई। बताया गया कि समीक्षा बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी नहीं देने के मामले में जारी कारण बताओ नोटिस का भी उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत अमलीडीह में पदस्थ नई सचिव श्रीमती सुशीला भारद्वाज को प्रभार सौंपने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद आज तक प्रभार हस्तांतरित नहीं किया गया। इसे शासकीय आदेशों की खुली अवहेलना माना गया।

जनपद पंचायत मालखरौदा द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन का प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजा गया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू, वर्तमान पदस्थापना ग्राम पंचायत छपोरा, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मालखरौदा, जिला सक्ती निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ग्रामीणों में चर्चा: “शिकायतें दबती रहीं, इसलिए बढ़े हौसले”

इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि पंचायतों में सचिवों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें कई बार की जाती हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में विभागीय स्तर पर उन्हें दबा दिया जाता है। कार्रवाई नहीं होने से ऐसे कर्मचारियों के हौसले बुलंद रहते हैं और वे मनमानी करने लगते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई पंचायत सचिव मुख्यालय में निवास तक नहीं करते और अपने मनमाने समय पर पंचायत पहुंचते हैं, जिससे आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में अमलीडीह मामले में हुई कार्रवाई को ग्रामीण प्रशासनिक सख्ती की शुरुआत मान रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending