Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार बना गरीबों का सहारा : शिविर में ही बना आयुष्मान कार्ड, अब खीक बाई को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज ..

Published

on

सक्ती, जिले में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और भरोसे की मजबूत कड़ी बनता जा रहा है। वर्षों तक योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले ग्रामीणों को अब समाधान शिविरों में तत्काल लाभ मिल रहा है।

इसी कड़ी में सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत लहंगा में आयोजित समाधान शिविर में एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जब ग्राम लहंगा निवासी श्रीमती खीक बाई गोंड का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

श्रीमती खीक बाई ने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्रक्रिया पूरी की और कुछ ही समय में कार्ड तैयार कर उन्हें प्रदान कर दिया। कार्ड हाथ में मिलते ही उनके चेहरे की खुशी साफ झलक उठी।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब बीमारी आने पर इलाज के खर्च की चिंता नहीं सताएगी। आयुष्मान कार्ड के जरिए उन्हें और उनके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हितग्राहियों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज की सुविधा मिलती है। कैंसर, हृदय रोग, किडनी जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार भी इस योजना में शामिल है। खास बात यह है कि परिवार के सदस्यों की संख्या पर किसी प्रकार की सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले योजनाओं की जानकारी और लाभ पाने में वर्षों लग जाते थे, लेकिन अब प्रशासन गांव तक पहुंचकर मौके पर ही समाधान दे रहा है। यही वजह है कि सुशासन तिहार आम लोगों के बीच भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है।

श्रीमती खीक बाई ने छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लगाए जा रहे समाधान शिविर अब अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक संकट से बड़ी राहत देने का माध्यम बन रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending