Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के ग्राम टेमर में योग और यज्ञ से संस्कारवान शिक्षा का संदेश, 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का 20वां दिवस सम्पन्न ..

Published

on

पतंजलि योगपीठ के शिविर में सहयोग शिक्षकों को मिला योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण ..

सक्ती, पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित तथा पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर में आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का 20वां दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में सहयोग शिक्षकों को यज्ञ एवं योग का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण भारत स्वाभिमान न्यास के जिला अध्यक्ष आचार्य तेजराम सेन द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन योग करने, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, यज्ञ को जीवन में अपनाने, स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया।

शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कलावती लोधी, कोषाध्यक्ष ममता त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दीपिका चौहान एवं ब्लॉक प्रभारी भगवती पटेल द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सूक्ष्म व्यायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सहयोग शिक्षकों को योग, आयुर्वेद, यज्ञ, स्वदेशी अभियान एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण एवं श्रीमद्भगवद्गीता जैसे भारतीय ग्रंथों का अध्ययन भी कराया जा रहा है।

शिविर में 16 संस्कार, पंच प्राण, पंच महायज्ञ, मंत्र पाठ, योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, शवासन एवं कठिन योगासनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 8 प्रकार के प्राणायाम, शीतली-शीतकारी प्राणायाम, विभिन्न मुद्राएं, तत्व ज्ञान, 12 दंड एवं 8 बैठक की भी जानकारी प्रशिक्षुओं को दी जा रही है।

प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 14 प्रशिक्षु नियमित रूप से सहभागिता कर रहे हैं। वहीं ग्राम के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending