Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति ..

Published

on

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न ,

बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर हुई चर्चा, नियमों के सरलीकरण पर जोर ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज 11 मई 2026 को मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

पीपीपी मॉडल के तहत विकसित होंगी ये प्रमुख परियोजनाएं –

बैठक में सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के केंद्र में रही प्रमुख परियोजनाएं में बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट नगर का विकास, नवा रायपुर में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, धमतरी (छाती) एवं बलौदाबाजार (चंदेरी) मे नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास के अलावा भिलाई में कमर्शियल टॉवर और फ्लेटेड फैक्ट्री बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है।

निवेश बढ़ाने और नियमों के सरलीकरण पर जोर –

मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक परियोजनाओं को गति देने के लिए नियमों का सरलीकरण किया जाए। उन्होंने औद्योगिक ढांचे को सुदृढ़ करने और राज्य में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए प्रक्रियाओं को बाधा-मुक्त बनाने पर बल दिया। इसके साथ ही, इंडस्ट्रियल पार्क के आवंटन नियमों में सुधार और उन्हें और अधिक पारदर्शी बनाने पर भी चर्चा हुई।

प्रस्तुतिकरण और विभागीय भागीदारी –

बैठक के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव रजत कुमार ने एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पीपीपी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, साथ ही CSIDC, योजना और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending