Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

Published

on

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन ..

जांजगीर-चांपा, जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के प्रतिवेदन के आधार पर कुख्यात बदमाश फैजल खान और आकाश सिंह को जिला बदर कर दिया गया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए दोनों आरोपियों को जांजगीर-चांपा सहित आसपास के छह जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक फैजल खान, पिता स्वर्गीय चांद खान, निवासी बरपाली चौक चांपा थाना चांपा तथा आकाश सिंह, पिता कृष्ण सिंह, निवासी भैंसो थाना पामगढ़ को आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर जिला छोड़ना होगा।

प्रशासन ने दोनों आरोपियों को जांजगीर-चांपा के अलावा सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और बलौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध आगामी एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं और उनकी गतिविधियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन का मानना है कि जिला बदर की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

जिले में अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन का यह रुख साफ संकेत दे रहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर जनमेजय महोबे की इस कार्रवाई की आम नागरिकों ने सराहना की है और इसे अपराधियों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 मिनट ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर20 मिनट ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..43 मिनट ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..52 मिनट ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न , बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending