Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

Published

on

उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) बोले – प्रणवी की सफलता विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा ..

सक्ती, नगर की होनहार छात्रा कु. प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर सक्ती नगर सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से नगर में हर्ष और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। परिवार, मित्रों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रणवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कु. प्रणवी अग्रवाल नगर की प्रतिष्ठित फर्म सूरजभान मांगेराम के संचालक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विकास अग्रवाल (विक्की) एवं पूजा अग्रवाल की सुपुत्री हैं। प्रणवी ने रायपुर स्थित एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में अध्ययन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुरू से ही मेधावी एवं अनुशासित छात्रा रहीं प्रणवी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता प्राप्त की है।

प्रणवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने नगर के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।

प्रणवी की इस शानदार सफलता पर अग्रवाल समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष व अतुल शक्ति न्यूज़ के उप संपादक तथा समाजसेवी उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने विशेष रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक छात्रा की सफलता नहीं, बल्कि पूरे सक्ती नगर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रणवी ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने कहा कि प्रणवी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देगी।

उन्होंने प्रणवी एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर की प्रतिभाएं लगातार अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रणवी की सफलता पर व्यापारिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending