Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार में “तुरंत समाधान” का प्रचार, वर्षों से जूझ रही दिव्यांग को अब मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ..

Published

on

शिविर में सहायता पाकर खुश दिखीं तुलेश्वरी, लेकिन सवाल—पहले क्यों नहीं मिली सुविधा? ..

सक्ती, सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम रगजा में आयोजित समाधान शिविर में नंदौरकला की दिव्यांग महिला तुलेश्वरी को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। प्रशासन ने इसे त्वरित समाधान और संवेदनशील शासन का उदाहरण बताया, लेकिन इस मामले ने व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

अस्थि बाधित तुलेश्वरी लंबे समय से रोजमर्रा के काम और आवागमन में परेशानियों का सामना कर रही थीं। बताया गया कि उन्होंने शिविर में आवेदन दिया, जिसके बाद समाज कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ट्राईसाइकिल मिलने पर तुलेश्वरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दिव्यांग हितग्राहियों को ऐसी मूलभूत सुविधाएं पाने के लिए शिविरों और आयोजनों का इंतजार क्यों करना पड़ता है। कई जरूरतमंद आज भी योजनाओं की जानकारी और पहुंच से दूर हैं।

सुशासन तिहार के मंच पर राहत जरूर मिली, लेकिन यह सवाल कायम है कि अगर प्रशासन पहले से सक्रिय होता तो तुलेश्वरी को इतनी लंबी परेशानी क्यों झेलनी पड़ती।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending