खबर सक्ती ...
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया सक्ती में नवीन अजाक थाना का शुभारंभ, डायल-112 के 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी किया रवाना ..

पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती : सक्ती में अजाक थाना उद्घाटन के साथ डायल-112 सेवा का विस्तार, पत्रकार संघ सक्ती ने दी शुभकामनाएं ..
सक्ती, जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की उपस्थिति में 19 मई 2026 को नवीन अजाक थाना का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले की आपातकालीन पुलिस सेवा को सशक्त करने हेतु डायल-112 के आठ नए वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए अजाक थाना के प्रारंभ होने से आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं डायल-112 के नए वाहनों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी।

इस अवसर पर पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, योम प्रकाश लहरे एवं उदय मधुकर ने पुलिस अधीक्षक सहित नवपदस्थ अजाक थाना प्रभारी कृष्ण मोहले को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में पत्रकार संघ सक्ती के संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल तथा उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजन पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं दीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login