खबर सक्ती ...
सक्ती में नशे का जाल: गांजा और नशीली दवाइयों की गिरफ्त में युवा पीढ़ी ..

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस अधीक्षक से विशेष अभियान चलाने की अपील ..
सक्ती, नगर सहित जिले के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा, नशीली दवाईयों के सिरप एवं अन्य मादक पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। हालात यह हैं कि नई युवा पीढ़ी धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में पहुंचती जा रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होने लगा है। नशे की लत के कारण आए दिन विवाद, मारपीट और असामाजिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर के कई क्षेत्रों में खुलेआम गांजा और नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही है, लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि स्कूल और कॉलेज के छात्र भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। अभिभावकों ने इसे समाज और आने वाले भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया है।
आम जनता ने सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो युवा पीढ़ी का भविष्य संकट में पड़ सकता है।
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से नियमित जांच अभियान, संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login