Connect with us

खबर सक्ती ...

सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली : सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ..

Published

on

24/7 संचालित होगा सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली, टोल फ्री नंबर 1076 पर निःशुल्क किया जा सकता है कॉल ,

आम नागरिकों की समस्याओं का होगा समयबद्ध, पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान ..

सक्ती, शासकीय सेवाओ और योजनाओं से संबंधित आमजन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली की व्यवस्था विकसित की जा रही है। जिससे आम जनता की आवाज सीधे शासन तक पहुंचेगी। सुशासन एवं अभिसरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गुड गवर्नेंस की दिशा में सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तर से नामित प्रशिक्षण दल प्रमुख आर.के. शर्मा के द्वारा सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन मुख्य रूप से शिकायत निवारण की एक प्रभावी प्रणाली है, जिसके माध्यम से आमजन किसी भी विभाग से संबंधित शिकायत 24/7 दर्ज करा सकेंगे। इसके संचालन हेतु चौबीसों घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। उन्होंने बताया की आमजन टोल फ्री नंबर 1076 पर किसी भी समय निःशुल्क कॉल कर अथवा अन्य आनलाईन माध्यमो से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। कलेक्टर कार्यलय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित हुए, साथ ही विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के मध्यम से वर्चुअली शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान सुशासन एवं अभिसरण विभाग के आईटी मैनेजर सौरभ श्रीकांत ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन प्रणाली पाँच प्रमुख जिसमें शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा कुशल निगरानी पर आधारित है। उन्होंने बताया की प्रत्येक शिकायत पश्चात 12 अंकों का विशिष्ट टोकन क्रमांक प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित श्रेणी एल-1, एल-2, एल-3 एवं एल-4 स्तरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक श्रेणी के लिए विभागवार एल-1 से एल-4 तक अधिकारियों की मैपिंग की गई है, जिससे शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शिकायत पंजीकृत होने के पश्चात संबंधित विभाग के लेवल-1 अधिकारी को प्रेषित की जाएगी तथा प्रत्येक स्तर पर शिकायत निवारण हेतु समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा में शिकायत का निराकरण नहीं होने पर शिकायत स्वतः अगले उच्च स्तर पर एस्केलेट हो जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु एक ऑनलाइन माध्यम है। नागरिकों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए जायेंगे, जिनमें 1076 हेल्पलाइन नंबर, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप एवं वाट्सएप जैसी सुविधाएं शामिल है।

प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों को लॉगिन प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट, डैशबोर्ड संचालन, लंबित शिकायतों की समीक्षा, समाधान विकल्प चयन एवं प्रतिवेदन अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में देश के 14 राज्यों में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली हेल्पलाइन संचालित है तथा छत्तीसगढ़ 15 वां राज्य होगा, जहां सीएम हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की जाएगी। प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन की उपस्थिति में जिला और विकास खंड स्तर के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम मे शामिल हुवे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending