Connect with us

खबर सक्ती ...

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

Published

on

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर ..

सक्ती, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में लगभग 9 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि ने हर वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य सामग्री, सब्जियां, निर्माण सामग्री, कृषि उपकरण और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ जाते हैं। इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर पड़ रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज हालात यह हैं कि आम आदमी पेट्रोल पंप पर लंबी कतार मैं खड़े होकर खुद को लुटा हुआ महसूस कर रहा है। राठौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद देशवासियों पर लगातार बोझ डालना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने किसानों की समस्याओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर, सिंचाई पंप, हार्वेस्टर और खेती-किसानी से जुड़े सभी कार्यों की लागत लगातार बढ़ रही है। पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के सामने अब खेती करना और कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि किसान और आम जनता महंगाई की मार झेल रहे हैं।

जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आखिर पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर जनता से वसूली क्यों की जा रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए अत्यधिक करों में कटौती करे ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

अंत में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending