Connect with us

खबर सक्ती ...

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

Published

on

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल ,

चुनावी पराजय से कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, लोकतांत्रिक मर्यादा से भटक रही पार्टी : भाजयुमो जिला महामंत्री ..

सक्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा जिला सक्ती द्वारा नगर के अग्रसेन चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तथा “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य एवं सामाजिक सद्भाव का विशेष महत्व है, किंतु राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यह बयान उनकी हताशा एवं संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।
भाजयुमो जिला महामंत्री ने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा एवं व्यवहार में हताशा स्पष्ट रूप से झलक रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के उन्मूलन, देश की सीमाओं की सुरक्षा तथा तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना राष्ट्रहित के कार्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है तथा देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं से भटकाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर भारत को विश्व मंच पर सम्मानित एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेतृत्व के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां निंदनीय हैं तथा देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला, मंडल एवं युवा मोर्चा, जिला ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष टीकेश्वर सिंह गबेल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, भानुप्रिया जायसवाल, अमिता लहरे, सुषमा कसेर, रजनी टंडन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रेम पटेल, आयुष शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत, घनश्याम भारद्वाज,राजेंद्र राठौर, विजय जायसवाल, लाखन नामदेव, गजेन्द्र राठौर, नूतेश साहू, वेदप्रकाश देवांगन, विजय साहू, हर्ष देवांगन, भुवन सोनी, देवाशीष पटेल, आशीष साहू एवं कृष्ण जांगड़े सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending