Connect with us

खबर सक्ती ...

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

Published

on

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती में आज 26 मई को शहर के प्रतिष्ठित एस एन टायर्स द्वारा बिरला कंपनी के नए टायरों की लॉन्चिंग के अवसर पर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सक्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान, व्यवसायी एवं वाहन संचालक शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उपस्थित किसानों ने बिरला टायर को भरोसेमंद और मजबूत उत्पाद बताते हुए कहा कि वर्षों से उनकी गाड़ियों में इस कंपनी के टायर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और लंबे समय तक मजबूती के साथ साथ निभा रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर एस एन टायर्स के संचालक पराग अग्रवाल ने बिरला कंपनी के अधिकारियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया तथा उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। सम्मेलन में बिरला टायर कंपनी के सेल्स हेड नरेंद्र ठाकुर, सर्विस हेड अमरजीत गिरी, बिलासपुर के अधिकृत वितरक सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कंपनी अधिकारियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिड़ला टायर्स भारत की विश्वसनीय विरासत के साथ अब नए युग की ओर अग्रसर है। वर्ष 1991 में स्थापित कंपनी ने पिछले तीन दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टायर उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी अब ऑफ-हाईवे टायर्स (OHT) तथा ऑफ-द-रोड (OTR) बायस एवं रेडियल टायर्स के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने की दिशा में कार्य कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), एडवांस डिजाइन और सिमुलेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से कंपनी लगातार नए और अत्याधुनिक उत्पाद बाजार में ला रही है। बेहतर गुणवत्ता और टिकाऊपन के लिए नैनो कार्बन कम्पोजिट, नई रेज़िन तकनीक, पॉलिमर ग्राफ्टिंग और प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित कम्पाउंड फॉर्मुलेशन पर विशेष कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि अक्टूबर 2023 में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा स्वीकृत समाधान योजना के तहत कंपनी के टायर व्यवसाय का अधिग्रहण किया गया, जिसके बाद बिड़ला टायर्स नवाचार, संचालन उत्कृष्टता और वैश्विक विस्तार के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी आज 56 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है तथा स्पेशियलिटी केमिकल्स और क्लीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

कंपनी के विक्रय अधिकारियों ने बताया कि सीएमडी अनुराग चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा अनुभवी प्रबंधन टीम के मार्गदर्शन में बिड़ला टायर्स उद्योग में नए मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं श्यामसुंदर चौधरी एवं अमित चौधरी के नेतृत्व में कंपनी लगातार विस्तार, नवाचार और ग्राहक विश्वास को प्राथमिकता दे रही है।

सम्मेलन के दौरान किसानों ने टायरों की उपयोगिता और प्रदर्शन को लेकर अधिकारियों से सवाल पूछे, जिनका विस्तारपूर्वक जवाब दिया गया। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि बिरला टायर बेहतर माइलेज और मजबूती के साथ कम से कम पांच वर्षों तक बेहतर प्रदर्शन देते हैं तथा कंपनी की ओर से सात वर्ष की वारंटी भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सक्ती में एस एन टायर्स कंपनी का अधिकृत वितरक है, जहां ग्राहकों को हर प्रकार की सेवा और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों को कंपनी की ओर से उपहार वितरित किए गए तथा उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...27 सेकंड ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending