Connect with us

खबर सक्ती ...

महंगाई, खाद और डीजल संकट को लेकर सरकार पर बरसे अर्जुन राठौर, जन आंदोलन की दी चेतावनी ..

Published

on

किसानों को पर्याप्त खाद-डीजल उपलब्ध कराए सरकार, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अर्जुन राठौर ने कहा कि परिवहन लागत बढ़ने के कारण खाद्य सामग्री, सब्जियां, दाल, खाद्य तेल, रसोई गैस, निर्माण सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते आम नागरिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी तथा आम नागरिक सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। विशेष रूप से डीएपी और यूरिया खाद की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। यदि समय रहते पर्याप्त खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी कृषि सीजन और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे।

अर्जुन राठौर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में किसानों को डीजल के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर सीमित मात्रा में ही डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान डीजल के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई दोनों चरम पर हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तथा मजदूर वर्ग को पर्याप्त मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। सरकार केवल प्रचार-प्रसार और घोषणाओं में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया और डीजल उपलब्ध कराने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सक्ती जिले के किसान व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending