Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण, कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी का जताया आभार ..

Published

on

मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न, फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण ..

सक्ती, भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के. एस. पैकरा ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे। प्रथम चरण के दौरान प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से संकलित की गई है।

कलेक्टर तोपनो ने कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। नागरिकों के सहयोग से प्रत्येक क्षेत्र को पूर्ण रूप से कवर किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी मकान या परिवार गणना से वंचित न रहे।

जिला जनगणना अधिकारी पैकरा ने बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम, 1948 एवं जनगणना नियमावली, 1990 के प्रावधानों के अनुसार पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण, नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि जनगणना 2027 का द्वितीय चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन को विश्वास है कि जिलेवासियों का सहयोग आगामी चरण में भी इसी प्रकार प्राप्त होगा।

अंत में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सफलतापूर्वक दायित्व निर्वहन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending