Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ निलंबित ..

Published

on

सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, मुख्यमंत्री बोले— जवाबदेही और शिष्टाचार से कोई समझौता नहीं ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के दौरान आम नागरिकों से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पाण्डेय के निलंबन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में दुर्ग संभागायुक्त ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम थनौद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान आम जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार किए जाने संबंधी शिकायत और वीडियो क्लिप सामने आने के बाद कलेक्टर दुर्ग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। मामले की जांच एवं वीडियो के अवलोकन में प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट पाया गया कि संबंधित अधिकारी ने शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती तथा आम नागरिकों के प्रति अनुचित एवं अशिष्ट व्यवहार किया।

संभागायुक्त दुर्ग द्वारा इस संबंध में रूपेश कुमार पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक शासकीय सेवक का दायित्व है कि वह पूर्ण सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं शिष्टाचार के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। नियम 3 एवं नियम 3-क के अनुसार कोई भी शासकीय सेवक अपने पदीय कर्तव्यों के पालन में अशिष्टता का परिचय नहीं दे सकता।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में सुशासन की अवधारणा केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही और सम्मानजनक व्यवहार भी उसका अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार या कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

निलंबन अवधि के दौरान रूपेश कुमार पाण्डेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending