Connect with us

खबर सक्ती ...

खेत बचाओ अभियान के तहत बरदुली में कृषक चौपाल, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी ..

Published

on

नैनो उर्वरक और प्राकृतिक खेती पर जोर, बरदुली में कृषि विभाग ने लगाया कृषक चौपाल ..

सक्ती, कृषि विभाग द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत ग्राम बरदुली में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो उर्वरकों के लाभ तथा प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषक चौपाल में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि फसलों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों का वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग करने से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। इस दौरान किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की विधि, लाभ और प्रभावी प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से उर्वरक दक्षता बढ़ती है, उत्पादन लागत घटती है तथा फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम में किसानों को बीजीए (ब्लू ग्रीन एल्गी) कल्चर एवं हरी खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि इनका प्रयोग मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग, जैविक विकल्पों को अपनाने तथा कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के उपाय बताए। साथ ही शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं एवं कृषि संबंधी तकनीकी जानकारियों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच अशोक कुमार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी योगेश भारद्वाज, पंचायत प्रतिनिधि, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने किसानों से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending