Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

Published

on

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा ..

सक्ती, विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 07 जून 2026 को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” अभियान के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।

साइकिल रैली का शुभारंभ सेजस सक्ती से किया गया। रैली अग्रसेन चौक, बुधवारी बाजार चौक, राजापारा, शनि मंदिर एवं थाना परिसर होते हुए पुनः सेजस सक्ती पहुंचकर संपन्न हुई। रैली को सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री कावेरी मरकाम एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नायब तहसीलदार जागृति आनंद, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी प्राचार्य सुरेश जायसवाल, कराते संघ के जिला अध्यक्ष स्नेहाशीष डे, नेटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, व्यायाम शिक्षक भोग सिंह कंवर, कलेश्वरी साहू, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा।

रैली में स्कूली विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 260 प्रतिभागियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया। आयोजन के दौरान नियमित साइकिल चलाने के लाभों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending