Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

Published

on

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र ..

सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक संक्षिप्त एवं सांकेतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को चित्रकला, पेंटिंग एवं कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानपाठक नरेन्द्र कुमार वैष्णव द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान कक्षा सातवीं के छात्र रेयांश साहू ने भारत की हरितिमा एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को दर्शाती एक आकर्षक और प्रेरणादायी पेंटिंग प्रस्तुत की। उनकी कलाकृति ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रबुद्धजनों का ध्यान आकर्षित किया। नन्हें छात्र की पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

शालेय परिवार एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने रेयांश साहू को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके संदेश को अनुकरणीय बताया।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending