Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

Published

on

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं, 9वीं एवं अन्य कक्षाओं में नवप्रवेशित छात्राओं का एसएमडीसी अध्यक्ष माघेराम अग्रवाल एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती सरोजनी लकड़ा ने तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शासन की निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक प्रदाय योजना के अंतर्गत छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएमडीसी अध्यक्ष माघेराम अग्रवाल ने छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, नियमित पढ़ाई और लक्ष्य निर्धारण सफलता की कुंजी है। पढ़ाई में आने वाली किसी भी कठिनाई का समाधान शिक्षकों से अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी उद्देश्य से छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ साइकिल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने और विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

माघेराम अग्रवाल ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पूर्व में की गई अपनी घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को वे व्यक्तिगत रूप से 21-21 हजार रुपये नगद एवं शील्ड देकर सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता एन.एल. देवांगन ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित करते आ रहे हैं। इस घोषणा पर उपस्थित शिक्षकों एवं स्टाफ ने तालियां बजाकर उनका आभार व्यक्त किया।

अंत में प्राचार्य श्रीमती सरोजनी लकड़ा ने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और विद्यालय में अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो छात्राएं निसंकोच संस्था प्रमुख को अवगत कराएं, ताकि उसका समय पर निराकरण किया जा सके। प्राचार्य ने कार्यक्रम में समय देने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए एसएमडीसी अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुशीला राठौर ने किया। इसी के साथ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending